Connect with us

मुम्बई

चंदौली के भाई-बहन ने सिनेमा और टीवी की दुनिया में मचाया तहलका 

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई । उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र के अमरा गांव के मूल निवासी भाई-बहन शशांक सिंह और निष्ठा सिंह इन दिनों सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाते हुए जिले का नाम गर्व से ऊंचा कर रहे हैं।

निष्ठा सिंह ने बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई चर्चित परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन प्रभास दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म कल्कि 1929 एडी और जूनियर एनटीआर की आगामी हिंदी फिल्म देवरा में पीआर और पब्लिसिटी के क्षेत्र में योगदान दिया है। इसके अलावा वह कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी  से भी जुड़ी हैं  जो इन दिनों सुर्खियों में है।

दूसरी ओर, उनके बड़े भाई शशांक सिंह टेलीविजन निर्देशन में सक्रिय हैं। शशांक ने मुंबई में पढ़ाई के दौरान जाने-माने निर्देशक रंजन सिंह के साथ काम करते हुए निर्देशन की बारीकियां सीखीं। उन्होंने कलर्स टीवी  स्टार प्लस ज़ी टीवी और सोनी टीवी के कई लोकप्रिय शो में अपनी भूमिका निभाई है। वर्तमान में  वह दंगल टीवी के डेली शो मन सुंदर में एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

भाई-बहन की यह जोड़ी मुंबई में रहते हुए अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ ही इंडस्ट्री में सक्रिय हुई। निष्ठा को ठाकुर कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान त्रिशूल मीडिया द्वारा कैंपस सिलेक्शन में मौका मिला। वहीं शशांक को रिज़वी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रंजन सिंह ने कलर्स टीवी के शो थपकी प्यार की में सहायक निर्देशक के रूप में चुना।

हाल ही में अपने फुफेरे भाई मेजर सौरभ सिंह की शादी में शामिल होने आए शशांक और निष्ठा ने कहा कि उन्हें अपने गांव अमरा और चंदौली जिले से गहरा लगाव है। उन्होंने इच्छा जताई कि भविष्य में उन्हें मौका मिले तो वह अपने गांव और जिले में भी फिल्म या शो की शूटिंग करेंगे।

Advertisement

इस भाई-बहन की सफलता ने चंदौली जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा प्रस्तुत की है और उनकी कहानी यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page