वायरल
जेल में बंद सपा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Loading...
Loading...
मुरादाबाद जिला जेल में ठगी के आरोप में बंद समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव की मौत हो गई। छजलैट निवासी रवि कुमार यादव (35) ठगी के आरोप में करीब 5 महीने से जेल में बंद था। मंगलवार रात अचानक तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मौत ही गई।
Loading...
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।आशंका है कि रवि कुमार की मौत हार्ट अटैक से हुई। भाई विवेक ने बताया- रवि को पुलिस ने 29 जून को जेल भेजा था। रवि के परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं। बेटी का नाम वानिया (2 साल) और एक बेटा समक्ष (दो महीने) का है।
Continue Reading
