वायरल
धीरेंद्र शास्त्री पर पदयात्रा में मोबाइल से हमला
कहा- “गृहयुद्ध से बचाने के लिए यात्रा जरूरी”
झांसी। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दूसरे दिन पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा मंगलवार को सुबह 9 बजे शुरू हुई। झांसी के मऊरानीपुर स्थित ग्रामोदय में रात्रि विश्राम के बाद राष्ट्रगान, हनुमान चालीसा और मंत्रोच्चार के साथ यात्रा की शुरुआत हुई।
इस दौरान मऊरानीपुर के रामवन होटल के पास एक अप्रिय घटना हुई जब भीड़ में से किसी ने मोबाइल फेंककर धीरेंद्र शास्त्री को निशाना बनाया। मोबाइल उनकी कनपटी पर लगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा “जिसने फूलों के साथ मोबाइल फेंका वह मुझे मिल गया है।
“गृहयुद्ध की चेतावनी
यात्रा के दौरान शास्त्री ने कहा “देश को गृहयुद्ध से बचाना बेहद जरूरी है। यदि ऐसी यात्राओं के जरिए समाज को जागरूक नहीं किया गया तो 8-9 राज्यों में भयंकर गृहयुद्ध होगा,जिसमें लाखों की जान जाएगी। जात-पात, भेदभाव और छुआछूत देश की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। इन्हें खत्म करना हमारी प्राथमिकता है।
“युवाओं के हाथ में कलम जरूरी
धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा “जब युवाओं के हाथ में कलम होगी तब ही देश तरक्की करेगा। हमें जातिगत भेदभाव और सामाजिक विषमताओं को खत्म करना होगा। अमेरिका और अन्य विकसित देशों से हम 100 साल पीछे हैं।
“संजय दत्त और द ग्रेट खली भी हुए शामिल
यात्रा के छठे दिन बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और रेसलर द ग्रेट खली ने हिस्सा लिया। संजय दत्त ने यात्रा के लिए कहा “यह बहुत बड़ा काम है।
गुरुजी (धीरेंद्र शास्त्री) के कहने पर मैं उनके साथ किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं।”उन्होंने 2 किलोमीटर तक पदयात्रा की और सड़क पर बैठकर चाय की चुस्की भी ली। वहीं, द ग्रेट खली ने एक साधु के कहने पर चोटी पकड़कर उसे उठा लिया जिसे देखकर शास्त्री और अन्य श्रद्धालु तालियां बजाने लगे।
अनोखी भक्ति का प्रदर्शनप
दयात्रा के दौरान एक भक्त ने अपनी चोटी से रथ खींचकर सबका ध्यान खींचा। दमोह निवासी यह भक्त अपनी चोटी में रथ बांधकर पूरी यात्रा में शामिल है। आज का कार्यक्रमयात्रा ने अब तक करीब 80 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है।
आज 17 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा झांसी के पचौसी गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।
लाइव अपडेट्स
यात्रा में 20 हजार लोग शामिल हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा “हिंदू सड़कों पर हैं, लेकिन पत्थर नहीं फेंकते।
“फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने कहा “गुरुजी का काम ऐतिहासिक है।”
