Connect with us

अपराध

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । हरहुआ सब्जी मंडी तिराहे के पास चोरी की बाइक, 2510 रुपये नकद और एक मोबाइल के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जौनपुर जिले के जरारी कुसुमी गांव निवासी सोनू यादव के रूप में हुई है।

बड़ागांव थाने की पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए सोनू यादव को पकड़ा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 24 अक्तूबर को हरहुआ सब्जी मंडी और 9 नवंबर को वाजिदपुर सब्जी मंडी से एक-एक बाइक चोरी की थी।

Loading...

पुलिस ने चोरी की बाइक और अन्य सामान बरामद कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं का पता लगाने में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page