Connect with us

वायरल

विन्ध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में आग लगने से श्रद्धालुओं में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

मां विंध्यवासिनी झांकी दर्शन के सामने सोमवार दोपहर बाद अचानक आग लगने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं जिससे श्रद्धालु घबरा गए। सूचना मिलते ही धाम चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया।

घटना के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम थी जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि झांकी दर्शन के सामने एक कुंड के पास श्रद्धालु रोजाना जमीन और दीवार पर घी के दीपक जलाते हैं जिससे वहां घी की परत जम गई थी।

Loading...

सोमवार को माता की आरती और श्रृंगार के बाद अचानक झांकी के सामने तेज लपटें उठने लगीं। तीर्थ पुरोहितों और सुरक्षा दल की सतर्कता से समय रहते आग बुझा ली गई जिससे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page