Connect with us

वायरल

गोरखपुर में बोले सीएम योगी – “जमीन कब्जा करने वालों को भू-माफिया की सूची में डालें”

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को आत्मीयता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण किया जाए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वे हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर संवेदनशीलता से ध्यान देंगे और उसका समाधान सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। यदि कोई जमीन कब्जा करता है तो उसे भू-माफिया की सूची में डालें।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि उनके मुद्दों का समाधान किया जाएगा और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

गोसेवा और बतखों को चारा खिलाया

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में अपने प्रवास के दौरान गोसेवा भी की। सोमवार सुबह उन्होंने शिवावतारगुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने मंदिर की गोशाला में समय बिताया और वहां के गोवंश के साथ स्नेहपूर्ण समय बिताया। उन्होंने विशेष रूप से नादिपथि मिनिएचर नस्ल (पुंगनूर नस्ल) के दो गोवंश, भवानी और भोलू, को अपने हाथों से चारा (बरसीम) खिलाया। इसके बाद उन्होंने अन्य गोवंश को भी गुड़ खिलाया और गोशाला के कर्मचारियों को देखभाल के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री जब भीम सरोवर पहुंचे, तो वहां बतखों का एक समूह विचरण कर रहा था। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बतखों को चारा खिलाकर उनका भी स्नेहपूर्वक ध्यान रखा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page