Connect with us

पूर्वांचल

गंगा में उतराया मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा मठिया के पास रविवार सुबह गंगा नदी में एक 26 वर्षीय अज्ञात युवती का शव उतराता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे। गांव के लोगों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या कर शव को गंगा में फेंका गया है, क्योंकि जिस स्थान पर शव पाया गया है, वहां नदी में शव के बहने की संभावना नहीं दिखती। मृतका ने काले रंग का लोवर, पीले रंग की टी-शर्ट और लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी।

Loading...

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और जांच शुरू की। हालांकि, शव के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस सोशल मीडिया और आस-पास के थानों के माध्यम से मृतका की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना था कि मृतका के चेहरे पर पक्षी या मछली के काटने के निशान हैं। इस मामले में गहमर सीओ राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद ही कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page