Connect with us

वाराणसी

किशोरी स्कूल से लौटते समय लापता, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर अपनी बेटी के गुम होने की सूचना दी है।

पिता के अनुसार, उनकी बेटी परमानंदपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। 21 नवंबर को सुबह 6:30 बजे वह अपनी सहेली के साथ स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल की छुट्टी के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिवार में चिंता का माहौल बन गया।

Loading...

परिजनों ने पहले अपनी तरफ से कई जगह खोजबीन की लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। आखिरकार, 24 नवंबर को पिता ने शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए सभी संभावित जगहों पर छानबीन की जा रही है और जल्द ही उसे खोज निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page