वाराणसी
सिगरा में अभ्युदय सेवा समिति ने किया निःशुल्क हेलमेट वितरण
यातायात माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
वाराणसी। यातायात माह के अवसर पर सिगरा तिराहे पर अभ्युदय सेवा समिति द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एसीपी चेतगंज गौरव कुमार और सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने निःशुल्क हेलमेट वितरण कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में समिति ने यातायात जागरूकता के तहत अनूठा तरीका अपनाया। यमराज के भेष में उपस्थित व्यक्तियों ने बिना हेलमेट वाहन चलाने के खतरे और जीवन की सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

चार वर्षों में वितरित हुए 600 से अधिक हेलमेट
अभ्युदय सेवा समिति ने पिछले चार वर्षों में 600 से अधिक हेलमेट निःशुल्क वितरित किए हैं। आज के कार्यक्रम में भी लगभग 18 हेलमेट वितरण किए गए।

कार्यक्रम में समिति के संरक्षक दिलीप दुबे, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, अधिवक्ता अनूप सिंह, अध्यक्ष सुनील पाल, संस्थापक अमिताभ दुबे, विशाल गुप्ता, अधिवक्ता अनुपम सिंह, शुभम तिवारी और विकास तिवारी ने भाग लिया।
इस पहल का उद्देश्य न केवल हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देना है, बल्कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
