Connect with us

वाराणसी

डबल इंजन की सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा : डॉ. अवधेश सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

महाराष्ट्र और यूपी में भाजपा की जीत पर पिंडरा में जश्न, विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने साझा की खुशी

पिंडरा (वाराणसी)। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पिंडरा विधानसभा में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह के आवास पर पहुंचकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत का जश्न मनाया।

गौरतलब है कि पार्टी के निर्देशानुसार विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने महाराष्ट्र के दहिसर विधानसभा में एक महीने तक जमकर प्रचार किया। उन्होंने वहां पूर्वांचल के लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया, जिसे स्थानीय जनता ने खूब सराहा। इसके अलावा, उन्होंने नागपुर, गोरेगांव और अन्य क्षेत्रों में भी प्रचार अभियान चलाया।

महाराष्ट्र की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अवधेश सिंह ने कहा, “महाराष्ट्र की जनता ने यह विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश और प्रदेश का समग्र विकास संभव है। इस जीत में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का योगदान भी अमूल्य रहा है।”

यूपी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर अपना भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी पर जनता को विश्वास है कि प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का काम केवल भाजपा ही कर सकती है। देशभर में जहां-जहां उपचुनाव हुए हैं, वहां भाजपा को सफलता मिल रही है। यह जनता के भरोसे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का प्रमाण है।”

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, डॉ. जे.पी. दुबे, अजय पटेल, सम्रेश सिंह, अरविंद मिश्रा, संजय राजभर, फौजदार शर्मा, प्रणय सिंह, और अरुण सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी जाहिर की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page