वाराणसी
बाइक चोर ने की थाने से भागने की कोशिश
Loading...
Loading...
पुलिस को दिया धक्का, सिपाही का पैर फ्रैक्चर
हरहुआ में शुक्रवार की सुबह एक युवक सब्जी मंडी में बाइक चोरी कर रहा था जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस युवक को हरहुआ चौकी लेकर आई लेकिन चौकी से भागने की कोशिश करते हुए उसने एक सिपाही को बाइक के सामने धक्का दे दिया जिससे सिपाही का पैर फ्रैक्चर हो गया।
Loading...
पुलिस ने आरोपी को करीब एक किलोमीटर दूर पकड़ लिया। उसी दिन एक और युवक ने मंडी में एक किसान की बाइक का लॉक तोड़ दिया और भागने की कोशिश की लेकिन वाहन मालिक ने उसे पकड़ लिया।
इसके बाद मंडी में मौजूद लोगों ने आरोपी की पिटाई की और पुलिस को सूचित किया। सिपाही उपेंद्र कुमार आरोपी को चौकी लेकर आए। बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है।
Continue Reading
