Connect with us

वाराणसी

शहर की हवा हुई प्रदूषित, अर्दली बाजार का एक्यूआई 165

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में ठंड के बीच हवा की गुणवत्ता लगातार चौथे दिन खराब बनी रही। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार दूसरे दिन 125 दर्ज किया गया। सबसे अधिक प्रदूषण अर्दली बाजार में देखा गया जहां एक्यूआई 165 तक पहुंच गया। इसके अलावा, मलदहिया में एक्यूआई 144, भेलूपुर में 124 और बीएचयू में 68 रिकॉर्ड किया गया।

Loading...

अर्दली बाजार में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 385 और पीएम 10 की 411 तक दर्ज की गई। कार्बन की मात्रा 128 और नाइट्रोजन की 116 तक पहुंच गई। भेलूपुर में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 267 और पीएम 10 की 221 तक रही। अर्दली बाजार और भेलूपुर में वायु प्रदूषण के स्तर चिंताजनक बने हुए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page