Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद के टोडरपुर गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मोर उड़ते हुए विद्युत तारों के संपर्क में आ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी दादा ठाकुर ने वन विभाग और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन आए दिन पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि विद्युत तारों को सुरक्षित करने के लिए जल्द कदम उठाए जाएं, ताकि पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page