Connect with us

पूर्वांचल

पूर्वांचल विश्वविद्यालय : छात्राओं को आयी धमकी भरी कॉल, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

छह छात्राओं को अनजान नंबर से कॉल आने के बाद हड़कंप

करंजाकला (जौनपुर)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीराबाई छात्रावास में सोमवार रात एक अज्ञात कॉल ने छात्राओं में दहशत फैला दी। एमएससी प्रथम वर्ष की एक छात्रा समेत छह छात्राओं को अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि उसके पास उनकी आपत्तिजनक वीडियो क्लिप्स हैं। इस धमकी के बाद छात्राओं में डर और तनाव का माहौल बन गया।

कॉल के बाद घबराई छात्राओं ने मोबाइल एप्स की मदद से छात्रावास के शौचालय और अन्य जगहों पर हिडेन कैमरे की जांच की, लेकिन ऐसा कोई उपकरण नहीं मिला। इसके बावजूद घटना के बाद छात्राओं ने सुरक्षा को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की।

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात नंबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पहले संदिग्ध कॉलर की लोकेशन गोरखपुर में ट्रेस हुई, लेकिन दो दिन बाद लोकेशन बलिया में पाई गई। पुलिस संदिग्ध की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

घटना को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं को आश्वस्त किया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। वहीं, पुलिस का दावा है कि अगले दो दिनों में संदिग्ध कॉलर की पहचान कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page