Connect with us

वाराणसी

औसत से दो डिग्री नीचे गिरा पारा, बढ़ी ठंड

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह घने कोहरे की चादर ने शहर और ग्रामीण इलाकों को ढक लिया। दिन भर नम हवाओं का असर बना रहा, जिससे ठंडक का अहसास बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान औसत से 2.4 डिग्री गिरकर 26.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सुबह के समय शहर में हल्का कोहरा देखने को मिला, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों जैसे रोहनिया, कछवा, चोलापुरा और मिर्जापुर में कोहरा घना रहा। कोहरे के कारण सुबह सैर पर निकले लोगों को परेशानी हुई। हालांकि, यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रही और करीब 9 बजे तक अधिकांश स्थानों से कोहरा छंट गया।

अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम के आसार
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। ठंडी हवाओं और नमी के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जिससे ठंडक और बढ़ने की संभावना है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page