Connect with us

पूर्वांचल

मऊ में श्री अन्न रेसिपी विकास और उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय मिलेट्स (श्री अन्न) रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम तथा किसान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विभाग मऊ द्वारा नगर पालिका कम्युनिटी हॉल, बकवल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं किसान नेता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

राकेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर लगे मिलेट्स उत्पादों के रेसिपी स्टॉल का निरीक्षण किया और कृषकों से संवाद करते हुए कहा कि इस समय खाद की किल्लत को दूर करना और इसे उचित दर पर उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बिजली आपूर्ति रात के बजाय दिन में की जाए ताकि गेहूं की फसल की बुवाई में कोई बाधा न आए। साथ ही उन्होंने किसानों से अपनी खेती में मिलेट्स फसलों को शामिल करने का आग्रह किया क्योंकि इनमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डॉक्टर विनीता सिंह, हिमांशु राय (कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी), सोम प्रकाश गुप्ता (जिला कृषि अधिकारी), रमेश कुमार गुप्ता (जिला प्रबंधक, पीसीएफ), जगदीश प्रसाद वर्मा और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page