Connect with us

वाराणसी

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना चेतगंज पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त विपिन उर्फ भुल्लन को गिरफ्तार किया।

आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष है और वह मुक्ति मिशन अस्पताल के पास शीतला माई मंदिर, रसूलगढ़, थाना सारनाथ का निवासी है। पुलिस ने उसे कबाड़ मंडी के पास स्थित एक देसी शराब की दुकान के पास से गिरफ्तार किया जहां वह चोरी की मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर कबाड़ मंडी के पास खड़ा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की जिसका नंबर UP61AN 8146 है।

Loading...

पूछताछ में आरोपी ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यह बाइक गाजीपुर से चुराई थी और उसे बेचने के लिए वह यहां लाया था। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी भी मांगी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page