Connect with us

वाराणसी

बकाया गृह कर जमा करने के लिए बीएचयू को नोटिस भेजेगा नगर निगम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में नगर निगम का सबसे बड़ा बकायेदार बीएचयू है जिस पर 57.30 करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है। इसमें 30 करोड़ रुपये केवल ब्याज के हैं, जबकि बाकी राशि गृहकर की है। बीएचयू लंबे समय से यह बकाया जमा नहीं कर रहा है। नगर निगम ने अब बीएचयू को केवल बकाया गृहकर जमा करने का नोटिस भेजने का निर्णय लिया है और ब्याज की वसूली बाद में किस्तों में की जाएगी।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार बीएचयू नगर निगम की सड़कों, बिजली, पानी, और सीवर जैसी सुविधाओं का उपयोग करता है इसलिए गृहकर जमा करना आवश्यक है।

Loading...

शहर के अन्य कॉलेज और विश्वविद्यालय भी गृहकर जमा करते हैं। वहीं बीएचयू प्रशासन का कहना है कि वे अपने संसाधनों का उपयोग करते हैं और नगर निगम की सुविधाओं का लाभ नहीं लेते इसलिए गृहकर देने का सवाल नहीं उठता।यह मामला फिलहाल कोर्ट में है।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि शासन से निर्देश मिले हैं कि पहले गृहकर की वसूली की जाए और ब्याज को आसान किस्तों में लिया जाए। बीएचयू से इस संबंध में पत्राचार जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page