Connect with us

पूर्वांचल

मऊ : अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल ने निकाला फ्लैग मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ: घोसी नगर के मधुबन मोड़ पर हुए विवाद के बाद क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च घोसी कोतवाली से शुरू होकर मधुबन मोड़, पकड़ी मोड़, बड़ागांव और नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा।

Loading...

पुलिस ने नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। फ्लैग मार्च के दौरान सीओ दिनेशदत्त मिश्र, प्रभारी राजकुमार सिंह, संतोष कुमार, राजेश्वर पांडेय, अभिषेक तिवारी और रिचा सोनी समेत महिला थाना और कई अन्य थानों की टीमें मौजूद रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page