Connect with us

पूर्वांचल

ट्रेन के सामने युवक ने कूद कर की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

परिवार ने बताया वजह

सारनाथ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास फरीदपुर के इलाके में हुई। युवक की पहचान चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुस्काबाद निवासी चुनमुन राजभर (20) के रूप में हुई। वह मुंबई में काम करता था और चार दिन पहले अपने नाना के घर छाही आया था।

Loading...

परिवार के सदस्यों ने बताया कि चुनमुन की शादी दीपावली के समय अकथा निवासी एक लड़की से तय थी लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया जिससे वह अवसादित हो गया था। उसने कई बार लड़की से शादी करने की इच्छा जताई थी लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं हुई।

रविवार शाम को उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन उसे पकड़ लिया गया। सोमवार सुबह वह फिर घर से भाग गया और लगभग साढ़े नौ बजे फरीदपुर में मऊ की ओर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार वाले शव को लेकर तुरंत वहां से निकल गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page