वाराणसी
एक ही परिवार के दो लोगों के प्लॉट को मिलाकर पास होगा नक्शा : वीडीए
Loading...
Loading...
वाराणसी। वीडीए ने नियमों में बदलाव करते हुए अब परिवार के दो लोगों के प्लॉट को मिलाकर एक नक्शा पास करने की अनुमति दे दी है। पहले नियमों के कारण ऐसा संभव नहीं था और लोगों को मजबूरन दो अलग-अलग आवेदन कर नक्शा पास कराना पड़ता था। अक्सर परिवार के सदस्य अगल-बगल में प्लॉट खरीदते हैं और उन्हें मिलाकर एक मकान बनाने की इच्छा रखते हैं लेकिन पुराने नियमों के चलते यह आसान नहीं था जिससे लोगों को दो नक्शे पास कराने के लिए अधिक खर्च करना पड़ता था।
Loading...
वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नई आमेलन नीति के तहत अब ऐसे मामलों में एक ही नक्शा पास किया जाएगा। यह बदलाव परिवारों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
Continue Reading
