वाराणसी
वरुणा प्याला मेला 19 को
Loading...
Loading...
वाराणसी। वरुणा प्याला मेला का आयोजन 19 नवंबर को पारंपरिक तरीके से किया जाएगा। यह जानकारी जिला धोबी घाट बचाओ समिति के महामंत्री रजनीश कनौजिया ने दी। उन्होंने बताया कि मेला का आयोजन गीता नगर कॉलोनी के रास्ते चौकाघाट पुल के नीचे किया जाएगा।
इस मेले में कनौजिया, कसेरा, गुप्ता और जायसवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। मेले को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
Loading...
नगर निगम द्वारा मेले के लिए स्वच्छ पेयजल, सचल शौचालय और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। मेला स्थल को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष भी मेला में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
Continue Reading
