Connect with us

पूर्वांचल

जनपद स्तरीय युवा उत्सव का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। युवा कल्याण एवं नेहरू युवा केंद्र विभाग द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कम्युनिटी हॉल, नगर पालिका मऊ में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों के कलाकारों को एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है।

विजयी प्रतिभागियों को मंडल और राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे।युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिनमें विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

साइंस मेला में विशाल यादव ने पहला स्थान हासिल किया जबकि काव्य लेखन में खुशी गोंड ने बाजी मारी। लोकनृत्य (एकल) में अंजली कश्यप और फोटोग्राफी में ओंकार सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में आकाश कुमार और चित्रकला में विकास चौहान विजयी रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल और अतिथियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह और जिला युवा अधिकारी श्रीमती राशि मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम प्रभारी वीनू कुमार सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page