Connect with us

वाराणसी

सीएम योगी ने धर्मसंघ महामंत्री से की मुलाकात

Published

on

Loading...
Loading...

मणि मंदिर के अन्नकूट महोत्सव का प्रसाद किया ग्रहण

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सर्किट हाउस में धर्मसंघ महामंत्री जगजीतन पाण्डेय से मुलाकात की। इस दौरान जगजीतन पाण्डेय ने मणि मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव का प्रसाद मुख्यमंत्री को भेंट किया। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के सनातन धर्म, गौरक्षा आंदोलन और राम मंदिर आंदोलन में दिए गए उनके योगदान का उल्लेख किया।

Loading...

साथ ही उन्होंने जल्द ही धर्मसंघ आकर स्वामी करपात्री जी को नमन करने की इच्छा भी व्यक्त की। लगभग आधे घंटे तक चली इस चर्चा में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य प्रो. ब्रजभूषण ओझा भी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page