Connect with us

पूर्वांचल

सीएमओ ने निभायी इंसानियत की मिसाल

Published

on

Loading...
Loading...

घायल सुक्खू राजभर के स्वास्थ्य की रातभर करते रहे मॉनिटरिंग 

मऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राहुल सिंह ने घोसी थाना क्षेत्र के मधुबन मोड़ पर हुई बाइक दुर्घटना में घायल सुक्खू राजभर की जान बचाने के लिए इंसानियत की मिसाल पेश की। वह रातभर घायल के साथ रहे और उपचार की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।

Loading...

डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि घोसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सुक्खू राजभर को एंबुलेंस के माध्यम से मऊ जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत बनारस के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। सीएमओ खुद एंबुलेंस के साथ बनारस पहुंचे और अपनी निगरानी में घायल का उपचार शुरू कराया।

रातभर उपचार जारी रखने के बाद सुबह सुक्खू की हालत स्थिर हुई। इसके बाद सीएमओ ने उन्हें अलग वार्ड में भर्ती कराया और पूरी देखरेख में रखा। फिलहाल, सुक्खू राजभर की हालत खतरे से बाहर है और वह तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। इस घटना में डॉ. राहुल सिंह का यह कदम न केवल एक अधिकारी के रूप में बल्कि एक संवेदनशील इंसान के रूप में उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page