Connect with us

पूर्वांचल

भाजपा संगठन पर्व 2024 : नगर मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भाजपा संगठन पर्व 2024 के तहत नगर मंडल की कार्यशाला बुधवार को भाजपा नगर कार्यालय, टैक्सी स्टैंड पर आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री एवं नगर मंडल चुनाव अधिकारी अवधेश राजभर ने संगठन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठित ढांचा देश के विकास और सम्मान का मार्ग प्रशस्त करेगा। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने पार्टी की कार्यशैली पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी खासियत समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रतिनिधित्व देना है।

उन्होंने कहा कि यह संगठन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य करता है।कार्यशाला में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, रास बिहारी राय समेत कई पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सभासद, मंडल प्रभारी, चुनाव प्रभारी और बूथ प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ‘छोटू’ ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page