Connect with us

वाराणसी

पेस्टीसाइड के सुरक्षात्मक उपयोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर एवं हिन्दुस्तान इंसेक्टीसाइड लिमिटेड, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र में “पेस्टीसाइड के सुरक्षात्मक उपयोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

स्वागत संबोधन करते हुए केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार सिंह ने कहा इस अति महत्वपूर्ण विषय पर देश भर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी से करने के लिए एच.आई.एल.इंडिया का अभिनंदन करता हूँ। डॉ. सिंह ने केंद्र द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में रबी की फसलों के साथ किसान भाई यह सुनिश्चित करें कि पेस्टीसाइड का आवश्यकतानुसार ही प्रयोग करें।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित एच.आई.एल. के सी.एम.डी. कुलदीप सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पेस्टीसाइड की खरीदारी अपंजीकृत केंद्रों से ना करें, साथ ही साथ स्प्रे करते समय हैंड ग्लव्स, मास्क, आदि रक्षात्मक साधनों का प्रयोग अवश्य करें। एच. आई. एल., इंडिया के डी.जी. एम. डॉ. राजेंद्र थापर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से किसानों को भारत सरकार के उपक्रम के रूप में कार्य कर रही अपनी कंपनी से तैयार उत्पादों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि उनकी कंपनी द्वारा तैयार मच्छरदानी डेंगू एवं मलेरिया के खतरे को कम कर देता है जिसका प्रमाणीकरण खुद आई.सी.एम.आर. ने किया है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवापुरी विधायक की बेटी अदिति सिंह पटेल ने किसानों से पेस्टीसाइड के उपयोग को कम करने की सलाह देते हुए पेस्टीसाइड से शरीर के होने वाले नुकसान पर बात रखी। उन्होंने कहा कि एन.आर.एल.एम. की महिला सखि निश्चित ही सरकार के इस सार्थक प्रयास को सिद्ध करेंगी।

Advertisement

कार्यक्रम में गंगा हरितमा उत्तर प्रदेश के ब्रांड एम्बेसडर अनिल कुमार सिंह ने अत्यधिक वृक्ष रोपण करने और उनकी देखभाल के लिए महिला सखियों से आग्रह किया। उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने उद्यान विभाग की योजनाओं पर विस्तार से बात रखी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य शीतला प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि रामविलेश पटेल एवं मंच संचालन केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार सिंह ने किया।

तकनीकी सत्र में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अमितेश, डॉ. मनीष, डॉ. प्रतीक्षा, डॉ. श्रीप्रकाश एवं डॉ. राणा पियूष ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पुरुष एवं महिला कृषि सखियों को कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर एच.आई.एल. इंडिया के अशोक जरवाल, सौरभ के साथ साथ केंद्र के कर्मचारी अरविंद, देवमणि, अशोक, चिंता, शिवानी सहित लगभग तीन सौ किसानों ने प्रतिभाग किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page