पूर्वांचल
“नेहरू की दूरगामी सोच ने रखा था भारत के विकास की नींव” : इंतेखाब आलम
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय बुनकर कॉलोनी मऊ में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए बच्चों को मिठाई बाटी। तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन से लेकर उनके कार्यों का वर्णन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरगामी सोच की वजह से भारत के विकास की नीव पड़ी विदेश नीति के साथ-साथ पंचशील का सिद्धांत योजना आयोग का गठन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब मजलूम को मुख्य धारा से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से प्यार करते थे इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए वह आधुनिक भारत के पुरयोधा थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्री संजय यादव, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, रमन पाण्डेय, जिला महासचिव राम जिसमें उपाध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, रमन पाण्डेय, जिला महासचिव राम करन यादव प्रभारी कार्यालय, कुंवर श्यामनारायण सिंह, रामचन्द्र त्रिपाठी, मंशा राजभर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, सरोज पाण्डेय, रत्नेश कुमार राय जिला अध्यक्ष राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन, सच्चिदानंद राय ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक दोहरी घाट, जगदीश पाण्डेय, सईफुरहमान अंसारी, असद नोमानी अकरम प्रेमियर स्टेट कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया, अबुल फैज, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र राजभर जी बीरेन्द्र कुशवाहा आदि थे।
