Connect with us

पूर्वांचल

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर रोड पर मंगलवार की शाम चुनार चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 20 वर्षीय प्रियंका पाल की मौके पर ही जान चली गई।

प्रियंका रामनगर से अपने घर सियूर जा रही थीं जब उनकी स्कूटी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया।घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रियंका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि प्रियंका रामनगर के एक निजी अस्पताल में काम करती थीं और घर लौट रही थीं। सड़क किनारे नाली निर्माण के कारण बिखरी गिट्टी पर स्कूटी फिसलने से वह सड़क पर गिर गईं और तभी पीछे से आता ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया।

Loading...

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।प्रियंका अपने पिता मेवालाल पाल की इकलौती संतान थीं और अपने परिवार के प्रति समर्पित नर्स थीं। उनकी असमय मौत ने परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है और प्रियंका के माता-पिता व रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस हादसे के लिए परिजनों ने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही और तेज रफ्तार ट्रक को दोषी ठहराया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page