Connect with us

वाराणसी

जयदेश परिवार के शुभम के नाना ब्रह्मदेव सिंह का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़/वाराणसी। जयदेश न्यूज़ के न्यूज़ एडिटर शुभम सिंह के नाना स्वर्गीय ‘ब्रह्मदेव सिंह’ का बुधवार को हृदय गति रुकने की वजह से वाराणसी के एक निजी अस्पताल में सुबह 9:00 बजे निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी रंभा देवी रो-रो कर बेसुध हो गई थी। स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह (75 वर्ष) का अंतिम संस्कार जौनपुर के रामघाट पर बुधवार को अपराह्न 2:05 बजे किया गया। उनके छोटे पुत्र अशोक सिंह डब्लू ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान रामघाट पर सैकड़ो की संख्या में उनके परिवार, रिश्तेदार और साथी शिक्षकगण (रिटायर्ड) उपस्थित रहे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात उनके बड़े बेटे सुनील सिंह ने गुरुवार की सुबह अपने पिता की अस्थियां वाराणसी में गंगा नदी में विसर्जित की।

Loading...

बता दें कि, प्राइमरी विद्यालय से गणित के शिक्षक की नौकरी से रिटायर होने के पश्चात वह पूरा समय अपने परिवार को देते थे। इसके अलावा वह घर पर ही फार्मिंग भी किया करते थे।‌ वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में बड़े पुत्र सुनील सिंह (सब इंस्पेक्टर), बड़ी बहू सुषमा सिंह, छोटे पुत्र अशोक सिंह डब्लू (ठेकेदार), छोटी बहू मंजू सिंह तथा दामाद लक्ष्मी रमन सिंह (सब इंस्पेक्टर) और बेटी बबीता सिंह उन्हें अंतिम विदाई देने में शामिल रहे। उनके पौत्र उत्कर्ष, ध्रुव, सत्यम, ओम सिंह और पोती लकी सिंह अपने दादा को याद कर बार-बार भावुक हुए जा रहे थे। स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह के नाती में शुभम सिंह, विपुल सिंह और अमन सिंह भी अपने नाना को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उनके साथ बाबा डॉ. उदय प्रताप सिंह, डॉ. उदय भान सिंह और चाचा नीतिश सिंह भी शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page