Connect with us

वायरल

प्रयागराज में पुलिस से भिड़े प्रतियोगी छात्र, 10 हजार छात्रों ने जमकर किया प्रदर्शन 

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर कसा तंज

यूपी के प्रयागराज जिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने हजारों छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। दो परीक्षाएं एक ही दिन कराने की मांग को लेकर पहुंचे लगभग 10 हजार छात्र पुलिस के लाठीचार्ज का शिकार हुए, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कई छात्र घायल भी हुए हैं।

प्रदर्शन कर रहे छात्र मुख्यतः PCS और RO/ARO परीक्षाओं के उम्मीदवार थे, जो यूपी, एमपी, बिहार सहित कई राज्यों से आए थे। आयोग कार्यालय से लगभग 500 मीटर पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी, जिसे छात्रों ने तोड़ दिया और आयोग कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस और RAF के जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Advertisement

छात्रों की मांग है कि PCS और RO/ARO परीक्षा एक ही दिन में कराई जाए और नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) की प्रक्रिया रद्द की जाए। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे तब तक धरने पर रहेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। दूसरी ओर, आयोग ने परीक्षा को दो दिन में कराने की तारीख घोषित कर दी है और 21 नवंबर को परीक्षा की तैयारियों पर जिलाधिकारियों के साथ एक बैठक भी बुलाई है।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्रों का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि, “युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य है। इलाहाबाद में UPPSC में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने जो जब माँग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी। हम फिर दोहराते हैं : नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। हम युवाओं के साथ हैं। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page