Connect with us

वायरल

इस शख्स को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा – उनकी कमी हमेशा खलेगी

Published

on

Loading...
Loading...

यह दुख सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है : पीएम मोदी

देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा के निधन को लगभग एक महीना हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लेख में उन्हें याद करते हुए अपने भाव प्रकट किए। उन्होंने लिखा कि रतन टाटा के हमसे दूर चले जाने का दुख आज भी दिल में गहरा है और इस पीड़ा को भूल पाना आसान नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि रतन टाटा के रूप में देश ने एक महान सपूत और अनमोल रत्न को खो दिया है।

शहरों से लेकर गांवों तक लोग उनकी कमी को महसूस कर रहे। चाहे उद्योगपति हो, नवोदित उद्यमी हो या कोई प्रोफेशनल हर कोई उनके निधन से दुखी है। पर्यावरण और समाज सेवा से जुड़े लोग भी इस शोक में शामिल हैं और यह दुख सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि रतन टाटा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत थे। उनका जीवन और व्यक्तित्व यह संदेश देते हैं कि हर सपना पूरा किया जा सकता है और हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने यह भी सिखाया कि विनम्रता के साथ और दूसरों की सहायता करते हुए भी सफलता पाई जा सकती है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page