Connect with us

वाराणसी

तालाब में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के चौबेपुर के हडियाडीह गांव में छठ पूजा के दौरान तालाब में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उजाला गौड़ (पुत्र राम आसरे गौड़, निवासी नाऊपुर, थाना केराकत, जिला जौनपुर) के रूप में हुई है। उजाला अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र गौड़ (पुत्र स्वर्गीय सुखों गौड़, निवासी हडियाडीह, थाना चौबेपुर) के घर घूमने आया था।

Loading...

आज सुबह जब वह छठ पूजा के दौरान तालाब में नहा रहा था, तभी हादसा हो गया और वह गहरे पानी में चला गया। परिवारजनों ने उसे तुरंत तालाब से निकालकर पास के मेरिडियन हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page