Connect with us

वायरल

बिलग्राम में टेम्पो पलटने से 10 की मौत, पांच घायल

Published

on

Loading...
Loading...

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दस लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रोशनपुर के पास बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर उस समय हुआ जब एक डीसीएम अचानक सामने आ गया जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात लोग मौके पर ही जान से हाथ धो बैठे जबकि तीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Loading...

मृतकों में पांच महिलाएं, दो बच्चियां, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर डीसीएम के चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page