Connect with us

सियासत

भाजपा शक्तिशाली रॉकेट, झारखंड को ले जाएगी नयी ऊंचाइयों पर : राजनाथ सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के रातू में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए झामुमो कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक शक्तिशाली रॉकेट है जो झारखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और झारखंड से भाजपा का आत्मीयता का रिश्ता रहा है। उन्होंने झारखंड की जनता से अपील की कि इस बार भाजपा को मौका दें। सिंह ने वादा किया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा व्यवस्था में बदलाव लाएगी।राजनाथ सिंह ने कहा कि आदिवासी गांवों के लिए 62,000 गांवों को ध्यान में रखकर अलग योजना बनाई गई है और भाजपा आदिवासियों की हर तरह से चिंता कर रही है।

उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नवीन जायसवाल की प्रशंसा की और जनता से आग्रह किया कि उन्हें फिर से विधानसभा में भेजें क्योंकि इस बार वे केवल विधायक नहीं रहेंगे बल्कि उनसे कुछ और उम्मीदें भी पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद झारखंड के विकास के तीन ब्रेकर हैं। जब भी झामुमो के हाथ में राज्य की सत्ता आई, तो राज्य को नुकसान ही हुआ। राजनाथ ने बताया कि राज्य बनने के बाद से झारखंड में 13 मुख्यमंत्री बने लेकिन भाजपा के किसी मुख्यमंत्री पर कोई केस नहीं हुआ जबकि अन्य दो मुख्यमंत्री जेल भी गए।

Loading...

राजनाथ सिंह ने भाजपा के विकास के प्रति समर्पण का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा आदिवासियों का खून चूसने वाली नहीं है बल्कि उनके हित के लिए काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत अब विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है और जल्द ही तीसरे स्थान पर होगा। भाजपा ने ही आदिवासियों को सर्वोच्च सम्मान दिया है आदिवासी राष्ट्रपति बनाया और झारखंड को अलग राज्य का दर्जा भी दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page