वायरल
फर्जी तरीके से बेची गई करोड़ों की जमीन
भू-स्वामी ने का दर्ज कराया धोखाधड़ी मामला
बड़ागाँव थानाक्षेत्र के रतनपुर गाँव में एक व्यक्ति की करोड़ों की जमीन फर्जी तरीके से बेच दी गई है। इस मामले में एक व्यक्ति ने फर्जी भूस्वामी बनकर अन्य दस लोगों के साथ मिलकर जमीन का क्रय-विक्रय कर लिया। जब असली भू-स्वामी सत्यम सिंह जो वर्तमान में कोलकाता में काम कर रहे हैं को इस धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने सोमवार को स्थानीय थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
सत्यम सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी अनुपस्थिति में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी नाम और आधार कार्ड बनाकर उनके रतनपुर, करमपुर और पचरासी स्थित पैतृक जमीन का विक्रय कर दिया।
यह जानकारी उन्हें तब हुई जब उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर अपने नाम से हुई बिक्री के बारे में पता किया। वहां उन्हें पता चला कि फर्जी सत्यम सिंह ने उनकी जमीन को लालमनि, जयप्रकाश विश्वकर्मा और प्रद्युम्न यादव के नाम पर बेचा है। सत्यम ने क्रेता, विक्रेता और बैनामा में मौजूद गवाहों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है और पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
