Connect with us

वाराणसी

श्री मार्कण्डेय महादेव मंदिर में 82वां वार्षिक श्रृंगार उत्सव 14 नवम्बर को

Published

on

Loading...
Loading...

चौबेपुर (वाराणसी)। गंगा-गोमती तट पर स्थित ऐतिहासिक श्री मार्कण्डेय महादेव मंदिर में इस वर्ष का 82वां वार्षिक श्रृंगार उत्सव 14 नवम्बर को कार्तिक मास की त्रयोदशी के पावन अवसर पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह शिवालय, जो काशी के उत्तर-पूर्व त्रिकोण में स्थित है, द्वादश ज्योतिर्लिंगों के समकक्ष पूजनीय माना जाता है।

गोस्वामी प्रबंध समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी और मंत्री संतोष कुमार गिरी ‘पप्पू’ ने बताया कि परंपरानुसार इस वर्ष भी मंदिर में भव्य श्रृंगार, आरती, भजन संध्या और रात्रि जागरण का आयोजन होगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन गायक पं. रत्नेश दुबे, रोमा जी और हरेंद्र प्रताप सिंह अपनी विशेष प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

Loading...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुजारी समाज के गुरु और हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 भवानी नंदन यति महाराज की उपस्थिति रहेगी। उत्सव की तैयारियों में गोस्वामी समिति के सदस्य अनिल गिरी, राजेश गिरी,और दिलीप गिरी सहित अन्य सदस्य पूर्ण उत्साह के साथ लगे हुए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page