Connect with us

वायरल

टैंकर की चपेट में आकर दरोगा की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

इटावा। भरथना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक दरोगा की जान चली गई। दरोगा रहीश पाल, जो कस्बा चौकी पर तैनात थे, रूटीन चेकिंग के लिए बुलेट पर निकले थे। सड़क पर उनकी बाइक की हल्की टक्कर सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से हुई, जिससे वे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें कुचल दिया।

घटना के बाद टैंकर का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिक पिंटू यादव ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस दस मिनट के भीतर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद टैंकर को धक्का देकर दरोगा का शव निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि मृतक दरोगा रहीश पाल एटा के मूल निवासी थे। उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है जहां उनके बच्चों की पढ़ाई चल रही है। हादसे की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है और वे गाजियाबाद से रवाना हो चुके हैं।

दरोगा रहीश पाल की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page