Connect with us

वायरल

झारखंड में तीन चुनावी जनसभाएं करेंगे सीएम योगी

Published

on

Loading...
Loading...

झारखंड और महाराष्ट्र में नवंबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जबकि उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर उपचुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झारखंड और महाराष्ट्र में भी मांग बढ़ गई है। मंगलवार से योगी आदित्यनाथ चुनावी दौरे पर निकलेंगे। अपने दौरे के पहले दिन, वह झारखंड के कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे जिसमें तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पहली जनसभा में मुख्यमंत्री भाजपा उम्मीदवार डॉ. नीरा यादव के पक्ष में डोमचांच के चंद्रावती स्कूल ग्राउंड में वोट मांगेंगे। इसके बाद वह बरकागांव में भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी के लिए जनसभा करेंगे।

Loading...

तीसरी जनसभा आमबागान ग्राउंड, जमशेदपुर में होगी जहां योगी आदित्यनाथ चार भाजपा प्रत्याशियों के लिए एक साथ प्रचार करेंगे। जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर पश्चिमी से सरयू रॉय, पोटका से मीरा मुंडा और जुगसलाई से रामचंद्र सहिस के पक्ष में वह जनता से कमल का बटन दबाने की अपील करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page