Connect with us

वायरल

आगरा में वायुसेना का मिग-29 क्रैश, पायलट और को-पायलट ने किया इजेक्ट

Published

on

Loading...
Loading...

आगरा। भारतीय वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान सोमवार को आगरा के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने पंजाब के आदमपुर से रूटीन एक्सरसाइज के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन आगरा के पास हवा में ही इसमें आग लग गई। आग की लपटों में घिरा विमान पलक झपकते ही एक खेत में जा गिरा। ज़मीन पर गिरते ही जोरदार विस्फोट हुआ। दुर्घटना के समय विमान में दो पायलट मौजूद थे, जिन्होंने आग लगने के कुछ ही सेकंड पहले इजेक्ट कर दिया और पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकल आए।

यह हादसा आगरा के कागारौल क्षेत्र के सोंगा गांव के नजदीक हुआ। विमान गिरने की आवाज़ सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। क्रैश के बाद विमान के टुकड़े खेतों में लगभग 1 किमी तक बिखरे हुए पाए गए, जिनमें पायलट का पैराशूट भी शामिल था। गांव के लोगों ने इन टुकड़ों को सुरक्षित कर पुलिस को सौंप दिया।

Loading...

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर विमान में लगी आग पर काबू पाया। वायुसेना, डीएम और पुलिस के अधिकारी भी वहां मौजूद हैं। वायुसेना ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। हालांकि दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page