Connect with us

वाराणसी

फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, अधिवक्ताओं ने दी तहरीर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अधिवक्ताओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री को लेकर फेसबुक पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ रविवार को थाने में तहरीर दी। अधिवक्ताओं वीरेंद्र सिंह, उदल सिंह, राजेश पटेल, अजय दुबे, प्रवीण गौतम, विकास दुबे और कमलेश पाल का आरोप है कि भदवर निवासी युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।

Loading...

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसीपी संजीव शर्मा ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page