Connect with us

वाराणसी

वाराणसी एयरपोर्ट पर अराइवल गेट की चाबी गायब, यात्रियों को 30 मिनट तक करना पड़ा इंतजार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के बाबतपुर क्षेत्र में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई, जब अराइवल गेट की चाबी खो जाने से शारजाह से पहुंचे 186 यात्रियों को 30 मिनट तक खड़ा रहना पड़ा। यह घटना एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 184 के बाबतपुर एयरपोर्ट पर शाम 5:50 बजे लैंड करने के बाद हुई।

अराइवल गेट का लॉक नहीं खुलने के कारण यात्री इमिग्रेशन से पहले हॉल में इंतजार करते रहे। कुछ देर बाद पता चला कि गेट की चाबी गायब हो गई है, जिससे गेट नहीं खोला जा सका। आखिरकार, एयरपोर्ट कर्मचारियों ने लॉक काटकर गेट को खोला जिसके बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया।

घटना पर एक यात्री ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर वाराणसी एयरपोर्ट की व्यवस्था पर तंज कसा। यूजर @sverma4 ने लिखा, “वाराणसी एयरपोर्ट पर ये हाल… इमिग्रेशन से ठीक पहले सुरक्षाकर्मी हॉल के गेट का लॉक आधे घंटे से नहीं खोल पा रहे हैं।”

इस मामले में एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि चाबी खो जाने के कारण ही यह समस्या उत्पन्न हुई थी। लॉक काटने के बाद गेट खोला गया और बाद में लॉक को ठीक कर दिया गया। अधिकारियों का दावा है कि गेट को खोलने में ज्यादा समय नहीं लगा। इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और यात्रियों में असुविधा को लेकर नाराजगी देखी गई।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page