Connect with us

वाराणसी

मंदिर ट्रस्ट की जमीन अपने नाम कराने पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (भेलूपुर)। श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर ट्रस्ट की जमीन को धोखाधड़ी कर अपने नाम करवाने के आरोप में मंदिर के सेवइत जैन कुमार शर्मा और संतोष शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह शिकायत अवधगर्वी सोनारपुरा के निवासी शुभम प्रजापति ने भेलूपुर थाने में दर्ज कराई है।

Loading...

शिकायत के अनुसार, 1945 में स्थापित इस मंदिर ट्रस्ट की बागहाड़ा क्षेत्र में संपत्ति मंदिर ट्रस्ट के नाम थी। आरोप है कि नगर निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से दोनों आरोपियों ने इस संपत्ति को अपने नाम करवा लिया। इस मामले में भेलूपुर पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page