Connect with us

राष्ट्रीय

भारत की कड़ी चेतावनी – कनाडा के निराधार आरोपों से बिगड़ सकते हैं द्विपक्षीय संबंध

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। कनाडा सरकार द्वारा भारतीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम खालिस्तान समर्थकों को निशाना बनाए जाने के संदर्भ में जोड़ने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित कनाडाई उच्चायोग के प्रतिनिधि को बुलाकर औपचारिक विरोध पत्र सौंपा। इसके अलावा, कनाडा में भारतीय राजनयिकों पर निगरानी के मामलों पर भी भारत ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “कनाडा के अधिकारी निराधार आरोपों को बढ़ावा देकर द्विपक्षीय संबंधों पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं। ये आरोप अनर्गल और निराधार हैं। कनाडा के अधिकारी इन्हें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में लीक कर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।”

प्रवक्ता के अनुसार, कनाडा सरकार ने भारतीय राजनयिकों को सूचित किया है कि वे ऑडियो-वीडियो निगरानी में हैं, और उनकी बातचीत को सुरक्षा एजेंसियां सुन रही हैं। भारत का मानना है कि यह राजनयिकों पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। प्रवक्ता ने कहा, “हमारे राजनयिक पहले से ही एक कठिन और हिंसक माहौल में कार्यरत हैं। ऐसे में कनाडा की कार्यवाही स्थिति को और बिगाड़ सकती है।”

भारतीय छात्रों और प्रवासियों की सुरक्षा पर भारत की प्राथमिकता

कनाडा में भारतीय छात्रों के वीजा मुद्दों और अन्य समस्याओं पर पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा, “हम वहां कार्यरत भारतीय पेशेवरों और छात्रों की भलाई के प्रति पूरी तरह सजग हैं और उनकी सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता देते हैं।”

Advertisement

कनाडा में विरोधी दल का दिवाली का आयोजन हुआ था रद्द

कनाडा में मुख्य विपक्षी दल द्वारा आयोजित दिवाली कार्यक्रम को रद्द किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रवक्ता ने कहा, “यह चिंताजनक है कि कनाडा में असहिष्णुता इतनी बढ़ गई है कि पारंपरिक उत्सवों को भी बाधित किया जा रहा है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page