Connect with us

वाराणसी

किशोरी की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

40,000 जमा कराने के बाद कर दिया मृत घोषित

वाराणसी। जनपद के मकबूल अलम रोड पर स्थित शुभम हॉस्पिटल में एक 17 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन से अस्पताल में भर्ती इस किशोरी को पहले सामान्य वार्ड में रखा गया था और बाद में गंभीर हालत में ICU में शिफ्ट किया गया, जहाँ उसके पिता से 40,000 रुपये जमा कराने के बाद कुछ घंटे में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Loading...

मृतका पुष्पांजलि गुप्ता के पिता अरविंद कुमार गुप्ता ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने और वित्तीय शोषण का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, शुक्रवार को उनकी बेटी की हालत गंभीर देख अस्पताल के डॉक्टरों ने ICU में भर्ती कराने का निर्णय लिया और 24 घंटे में उपचार का भारी बिल बनाया। शनिवार शाम तक स्थिति न सुधरने पर और ICU में एडमिशन के लिए एक बड़ी रकम जमा कराने के बाद कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने पुष्पांजलि को मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर पाकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में इकट्ठा होकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और अनावश्यक वित्तीय दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराया। मृतका के पिता ने लिखित शिकायत देकर अस्पताल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page