Connect with us

वायरल

रूस की अदालत ने गूगल पर लगाया भारी भरकम जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली से खबर है कि टेक कंपनियों पर जुर्माना लगना कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार जुर्माना एक अलग ही स्तर पर पहुंच गया है। कभी-कभी कुछ ऐसी खबरें आती हैं जो अविश्वसनीय सी लगती है और इस बार की खबर भी कुछ वैसी ही है।

इंटरनेशनल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, रूस की एक अदालत ने गूगल पर एक असामान्य रूप से भारी जुर्माना लगाया है जिसकी राशि दो अनडेसिलियन रूबल्स यानी करीब 20,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 अमेरिकी डॉलर (2 के बाद 36 शून्य) बताई जा रही है। इसे विश्व की कुल जीडीपी का लगभग 110 ट्रिलियन डॉलर के बराबर आंका गया है।

Loading...

इस जुर्माने पर गूगल ने अब तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, कंपनी से इस जुर्माने के मामले पर ध्यान देने का आग्रह किया गया है। इससे पहले जुलाई 2022 में रूस ने गूगल पर 21.1 बिलियन रूबल का जुर्माना लगाया था जिसमें आरोप था कि गूगल युद्ध संबंधी ‘प्रतिबंधित’ सामग्री को नियंत्रित करने में असफल रहा है।

रूसी सरकार का कहना है कि इस बार का जुर्माना गूगल द्वारा रूसी राज्य मीडिया चैनलों के कंटेंट पर यूट्यूब में लगाए गए प्रतिबंधों के कारण है। रूसी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक, यह जुर्माना लगातार बढ़ता जा रहा है, और क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने यहां तक कहा कि इस जुर्माने की राशि को बोल पाना भी मुश्किल है। यह मामला रूस और अमेरिकी टेक कंपनी गूगल के बीच के तनाव को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page