वाराणसी
नई उड़ान ट्रस्ट ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली
Loading...
Loading...
वाराणसी। नई उड़ान संस्था ट्रस्ट ने इस बार दीपावली का त्योहार अनोखे अंदाज में बच्चों के साथ मनाया। समाजसेविका लुबना बेगम ने संस्था की ओर से क्षेत्र के बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट और इको-फ्रेंडली पटाखों के साथ दीपावली का उपहार दिया।
Loading...
इस मौके पर लुबना बेगम ने बताया कि प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संदेश को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने इस वर्ष दीपावली गरीब बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया। यह पहल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का एक छोटा सा प्रयास है।
Continue Reading
