Connect with us

वायरल

सड़क दुर्घटना में छः की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

बदायूं। दीपावली मनाने के लिए नोएडा से लौट रहे छह लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ये लोग एक लोडर में सवार होकर उझानी क्षेत्र स्थित अपने गांव जा रहे थे। हादसा गुरुवार सुबह करीब सात बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि जैसे ही लोडर मुजरिया के पास पहुंचा अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव से हाईवे पर तेज गति से निकल आई और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। इसी दौरान एक कार भी वहां से गुजर रही थी जो हड़बड़ी में डिवाइडर से टकरा गई और कार सवार मौके से भाग निकला।

Loading...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक हाईवे पर आ जाने के कारण लोडर से टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। डीएम निधि श्रीवास्तव और एसएसपी ब्रजेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद सड़क पर खून और मांस के लोथड़े बिखर गए जिन्हें पुलिस को पुआल से ढकना पड़ा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page