Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : देव दीपावली पर सुरक्षा पुख्ता, 15 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद

Published

on

Loading...
Loading...

आसपास के जिलों से डेढ़ हजार वाहनों की मांग

चार सेक्टर और आठ सब सेक्टर में बांटा गया गंगा क्षेत्र

वाराणसी। देव दीपावली के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। गंगा में नावों के संचालन को लेकर प्रशासन ने नई रूपरेखा तैयार की है। सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में इस बार छोटी और चप्पू वाली नौकाओं का संचालन नहीं होगा। केवल मोटर बोट का संचालन ही अनुमति प्राप्त होगा।

जल पुलिस ने गंगा में छोटी नौकाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि एनडीआरएफ, पीएसी, एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान 55 नावों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा, दशाश्वमेध, अस्सी, केदार और नमो घाट पर आठ वाटर एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। उम्मीद है कि देव दीपावली के अवसर पर लगभग 15 लाख से अधिक पर्यटक वाराणसी पहुंचेंगे।

Advertisement

चार सेक्टर और आठ सब सेक्टर में बांटा गया गंगा क्षेत्र

जल पुलिस ने देव दीपावली पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत गंगा क्षेत्र को चार सेक्टर और आठ सब सेक्टर में बांटा है। प्रशासन के अनुसार, गंगा में दो लेन में नाव संचालन होगा। दशाश्वमेध से अस्सी घाट तक जाने वाली नावें किनारे से चलेंगी और वापसी में रेती की ओर से लौटेंगी। प्रयागराज से जेटी की भी मांग की गई है, जिसके माध्यम से सात किलोमीटर लंबे बहाव क्षेत्र में मार्कर लगाए जाएंगे।

90% फुल हुई नाव और बजड़ों की बुकिंग

देव दीपावली के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नाव और बजड़ों की बुकिंग पहले ही 90% तक फुल हो चुकी है। बड़े आकार के बजड़ों की बुकिंग लाखों रुपये में हो रही है, और छोटी नावों की बुकिंग भी अच्छी दरों पर की जा रही है। पर्यटन विभाग और देव दीपावली समितियां इस भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटी हैं।

Advertisement

आसपास के जिलों से डेढ़ हजार वाहनों की मांग

पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए टूर ऑपरेटरों ने आसपास के जिलों, जैसे चंदौली, गाजीपुर और मिर्जापुर से करीब डेढ़ हजार चार पहिया वाहनों की मांग की है। ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के लिए छोटे वाहनों की मांग ज्यादा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page