Connect with us

वाराणसी

दीपावली पर दो दिन का अवकाश, एक नवंबर को भी बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन ने दीपावली के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय अवकाश की घोषणा की है। शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्देशानुसार अब 1 नवंबर शुक्रवार को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 के राजपत्रित अवकाशों के तहत पहले से ही 31 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर अवकाश घोषित था। इस वर्ष दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने 1 नवंबर को भी अवकाश देने का निर्णय लिया है।

Loading...

हालांकि, इस अतिरिक्त अवकाश के बदले में 9 नवंबर दिन शनिवार को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भाँति खुले रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page